
नकटा पहाड़
नकटा पहाड़ रांची के बाहरी इलाके में चान्हो प्रखंड में स्थित है। यह झारखंड के कई अनदेखे खूबसूरत स्थलों में से एक है। नकटा पहाड़ रांची से 50 कि मी दूर है। आप मोटरसाइकिल या कार से नकटा हिल्स की यात्रा कर सकते हैं (बरसात के मौसम में चार पहिया वाहन से जाने से बचें)।
आपको वहां पक्की सड़क नहीं मिलेगी इसलिए फंसने की संभावना है। इसलिए आपको नकटा पहाड़ तक पहुंचने के लिए एक कच्ची सड़क लेनी होगी।
दोस्तों के साथ घूमने के लिए के लिए स्थान बहुत अच्छा है और अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो नई जगहों पर जाने के शौकीन हैं और अगर आप रांची में हैं तो यहाँ एक बार जरूर जाएँ ।
झारखंड वन भूमि है। झारखंड में आप जहां भी जाएंगे आप जंगल से घिरे रहेंगे। घने जंगल के कारण और पहाड़ के ऊपर से देखने पर बहुत सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है। रांची के पास इतना सुन्दर दृश्य आपके शायद ही देखने को मिले।
नकटा पहाड़ चारों ओर से जंगल से घिरी हुई है इसलिए जब आप पहाड़ी की चोटी पर पहुंचते हैं तो दृश्य इतना आकर्षक होता है कि यह आप अपनी निगाहें हटा नहीं पाते हैं । आप यहाँ सुकून महसूस कर सकते हैं और हवा लगता है कोई गीत सुना रही है आपको सकारात्मकता से भर देगी।
नागेश्वर धाम

यह अपने धार्मिक पहलू के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही आसपास के गांवों के लोग यहां भगवान शिव की पूजा करने आते थे। यह पूजा स्थल नागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध है। साल के दूसरे दिन नागेश्वर धाम में उत्सव मनाने और पूजा करने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा होते हैं। ग्रामीणों द्वारा हर साल मेले का आयोजन किया जाता है और समृद्धि के लिए नागेश्वर धाम में पूजा की जाती है।
ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियां नहीं हैं और कड़ी चढ़ाई करनी होती है इसलिए यह आपको ट्रेकिंग का अच्छा अनुभव देगा ऊपर चढ़ते चढ़ते हो सकता है आप थक जाएँ पर ऊपर का नज़ारा देखते ही आपकी सारी थकान जरूर दूर हो जाएगी।
Nice place…